Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर निगम का खजाना भरने आगे आए व्यापारी, 608 दुकानदार एडवांस में किराया देने को तैयार

mukesh agrawal
रांची: अपर बाजार स्थित बाजार टांड़ के दुकानदारों ने रांची नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक पहल की है। नगर निगम किराएदार संघ ने मेयर रोशनी खलखो को पत्र सौंपकर वित्तीय वर्ष 2026-27 का किराया अग्रिम (एडवांस) रूप में जमा करने की पेशकश की है। हालांकि, लंबे समय से चले आ रहे पेनाल्टी विवाद के कारण दुकानदार चाहकर भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।

विशेष कैंप लगाकर वसूली और कमेटी गठन की मांग

संघ के अध्यक्ष व झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल ने 28 नवंबर को मेयर को लिखे पत्र में बताया कि 27 नवंबर की समीक्षा बैठक के बाद निगम की राजस्व आवश्यकता की जानकारी सामने आई। इसे देखते हुए बाजार टांड़ के 608 दुकानदार चालू वित्तीय वर्ष का भाड़ा एडवांस में जमा करने को तैयार हैं, जिससे निगम को तत्काल करोड़ों रुपये का राजस्व मिल सकता है। उन्होंने भाड़ा जमा लेने के लिए विशेष कैंप लगाने का आग्रह किया है। किराएदारों का कहना है कि इस विषय पर पहले भी कई बार नगर निगम को लिखित अनुरोध दिया जा चुका है, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

पुराने बकाया के समाधान से मिलेगा बड़ा राजस्व

संघ ने मांग की है कि वर्ष 2015 में निगम बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के अनुरूप पेनाल्टी सहित बकाया राशि के निपटारे के लिए एक कमेटी गठित की जाए। व्यापारियों का मानना है कि विवाद सुलझने और कैंप लगने से दुकानदारों को राहत मिलेगी तथा नगर निगम को भी बड़ी राजस्व राशि प्राप्त होगी।
Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें