फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

Theft in School: नव ज्योति विद्या मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ, स्कूल का मुहर, स्टांप पैड की चोरी, कागजात और बिजली तार को किया क्षतिग्रस्त

Saraikela. जिला के गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर में बीते रात चोरों ने खुब उत्पात मचाया है. स्कूल में गर्मी की छुट्टी चल रही है. 19 जून से स्कूल खुलने वाला है. इसके पूर्व सोमवार को स्कूल में शिक्षकों और स्कूल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Saraikela. जिला के गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर में बीते रात चोरों ने खुब उत्पात मचाया है. स्कूल में गर्मी की छुट्टी चल रही है. 19 जून से स्कूल खुलने वाला है. इसके पूर्व सोमवार को स्कूल में शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन की एक मीटिंग थी. मीटिंग के लिए स्कूल के सचिव डॉ संजीव श्रीवास्तव और प्रिंसिपल अनामिका श्रीवास्तव सुबह सात बजे जब स्कूल पहुंचे और मेन गेट से अंदर प्रवेश किए, तो ऑफिस का दरवाजा टूटा हुआ पाया और समान बिखरा पड़ा था. इसी तरह प्रिंसिपल ऑफिस का दरवाजा को तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया था और दराज खोल कर कागजात को बिखेर दिया था. पूरी छानबीन के बाद यह पता चला कि चोरों ने स्कूल के फीस काउंटर और प्रिंसिपल चैंबर के दराज में रखे कुछ नकद पर हाथ साथ करने के साथ ही सबसे महत्वपूर्ण स्कूल का स्टांप (मुहर) और लेटर पैड भी लेते गए हैं. चोरों ने तोड़ फोड़ करने के साथ बिजली के तारों को भी क्षतिग्रस्त किया है. स्कूल प्रबंधन की ओर से स्थानीय गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

स्टांप और लेटर पैड के चोरी से बढ़ी चिंता


स्कूल प्रबंधन, राधे श्याम ट्रस्ट के सचिव डॉ संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की घटना में नकद या कोई कीमती वस्तुओं की चोरी तो नहीं हुई है. लेकिन चोरों ने स्कूल का स्टांप और लेटर पैड की चोरी कर ली है. इससे उसके दुरुपयोग करने की आशंका है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्कूल से संबंधित मुहर और लेटर पैड पर कुछ लिखा पाते हैं, तो इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को जरूर दें.

पुलिस को किसी परिचित पर शक

गम्हरिया पुलिस ने इस तरह की घटना को अंजाम देने में किसी परिचित के हाथ होने की आशंका जताई है. पुलिस इस बिंदु पर शक कर रही है कि मुहर और लेटर पैड की चोरी करना कोई सामान्य बात नहीं है. इसके पीछे कोई दूसरी मंशा हो सकती है. चुकी स्कूल में इसके पहले भी तीन वर्ष पूर्व कुछ शरारती तत्वों द्वारा क्लास रूम के खिड़की का शीशा तोड़ने की घटना को अंजाम दिया गया था. वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ एक लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram