पालकोट से रोहित कुमार साहू की रिपोट 

गुमला:-पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत केराटोली में मंगलवार की रात नवयुवक संघ द्वारा भव्य पुस मेला का आयोजन किया गया।  मेला के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने ठेठ और आधुनिक नागपुरी गीत-संगीत से पूरी रात श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी मंगल सिंह भोगता और भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह गुडू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मुख्य अतिथि मंगल सिंह भोगता ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“गीत-संगीत और नृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, इन्हें संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। खेती-किसानी से विराम के बाद भगवान इंद्र के प्रति आस्था और समाज में एकता व समरसता बढ़ाने के लिए इस तरह के मेले ग्रामीणों की सराहनीय पहल है।”
उन्होंने कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी कला और प्रतिभा से पारंपरिक गीत-संगीत को जीवंत रखने की अपील की।  मंडल अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह गुडू ने ग्रामीणों को संगठित और शिक्षित होने पर बल दिया।
आयोजन समिति के साखु प्रधान और रोहित एक्का ने भी अपने विचार रखे। भरत सिंह द्वारा माता रानी की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद झूमी झारखंड म्यूजिशियन ग्रुप की धुन पर नागपुरी गायिका चिंता, मोनिका देवी सहित अन्य कलाकारों के मनमोहक गीतों और नृत्यों ने दर्शकों को पूरी रात झूमने पर मजबूर कर दिया।

मेला को सफल बनाने में संतोष प्रधान, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, मनोज खड़िया, छटकुपाल सिंह, राधेश्वर प्रधान, मुरारी सिंह, भावनाथ सिंह, केश्वर सिंह, डोमन पाहन, रामलखन पाहन, रमा प्रधान, रामजीत सिंह, मोहन सिंह, शंभु सिंह, मनोज सिंह, सीताराम प्रधान, रूपधारी सिंह, नारायण सिंह, कोंदा सिंह, तुलसी सिंह सहित कई ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और सांस्कृतिक माहौल बना रहा।

Share.
Exit mobile version