चैनपुर पाली में प्रभु यीशु के 2025 वें जयंती वर्ष पर सोमवार के दोपहर 1:00 जुबली क्रूस आशा तीर्थ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह जुबली क्रूस जर्माना पारिस से लेकर धर्मवलंबी चैनपुर सीमा शंख नदी तक पहुंचे जहां जुबली क्रूस के आगमन के स्वागत में पहले से पहुंचे चैनपुर पल्ली के धर्मालंबियों ने फादर पवन लकड़ा की अगुवाई में स्वागत कर जुबली क्रूस के साथ आशा की तीर्थ यात्रा चर्च की ओर प्रस्थान की इस बीच बारवे हाई स्कूल के पास फादर राजेंद्र तीर्की फादर सीरिल फादर जुवेल धर्मबहने व बच्चों ने जुबली क्रूस की पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं आरती कर आशीष और कृपा पाया। इस यात्रा के दौरान युवक बाइक में पवित्र झंडा लगाकर प्रभु यीशु का जयकारा लगाते हुए जुबली क्रूस के साथ आगे बढ़ रहे थे। जुबली क्रूस के साथ आशा के तीर्थ यात्रा संत जॉन चर्च चैनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया महिलाओं एवं बच्चों ने नित्य- गान के साथ स्वागत करते हुए पवित्र जुबली क्रूस को चर्च में स्थापित किया जहां फादर पवन के द्वारा विशेष मिस्सा पूजा कराई गई। वहीं धर्मालंबियों ने पवित्र जुबली क्रूस का स्पर्श कर विशेष आशीष एवं कृपा प्राप्त किया। फादर पवन ने बतलाया कि प्रभु यीशु के जयंती वर्ष पर जुबली क्रूस की यात्रा आशा के तीर्थ यात्रा के साथ 26 अक्टूबर को महागिरजाघर से निकली गई जो कई पल्लियों से होते हुए आज चैनपुर पल्ली पहुंची है जिससे इस जयंती वर्ष पर जुबली क्रूस की सभी आराधना कर आशीष और कृपा पा सकें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा सहित काफी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित रहे



