फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी : पसमांदा मुस्लिम महाज

Ranchi : ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के तत्वावधान में प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक महाज के प्रदेश अध्यक्ष अबू शाहिद अंसारी की अध्यक्षता में कांटा टोली में संपन्न हुई। बैठक के बाद संगठन की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के तत्वावधान में प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक महाज के प्रदेश अध्यक्ष अबू शाहिद अंसारी की अध्यक्षता में कांटा टोली में संपन्न हुई। बैठक के बाद संगठन की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें कहा गया पसमांदा मुस्लिम महाज़ उसी को अपना समर्थन देगी जो पार्टी संविधान की धारा 342 में यहां के मुसलमानों को भी जोड़े तथा यहां के मुसलमानों को अनुसूचित जनजाति में दर्जा देने का अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करे।

प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी ने कहा पसमांदा महाज़ का वोट केवल पसमांदा समाज के प्रत्याशी को दिया जाए, किसी स्वर्ण प्रत्याशी को पसमांदा समाज अपना वोट नहीं करें। प्रदेश महासचिव मोहम्मद अहसान अंसारी ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन पूरे प्रदेश में अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारेगी ताकि पसमांदा मुसलमानो का सर्वांगीण विकास किया जा सके।

प्रदेश महासचिव आरिफ कुरैशी ने कहा जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। इस बार किसी कारण चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं दे सके। अगली बार पसमांदा मुस्लिम महाज़ लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी ज़रूर देगी। पसमांदा महाज़ का समर्थन उसी को मिलेगा, जो सदन में पसमांदा की मांगों को जोरदार तरीके से उठाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी शफकत अली, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अख्तर, प्रदेश प्रधान महासचिव इजराइल अंसारी, प्रदेश महासचिव आरिफ कुरैशी, रांची नगर अध्यक्ष सैफ आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष एके सुल्तान, मोहम्मद अयूब अंसारी आदि ने भी महाज की ओर से अपना पक्ष रखा।

इस खबर को भी पढ़ें : महीनों पहले चुनाव कराना, आयोग केंद्र के इशारों पर कर रही है काम: CM हेमंत

इस खबर को भी पढ़ें : CHAIBASA : जैंतगढ़ में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से भड़के लोग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram