फॉण्ट कनवर्टर NEW

CHAIBASA : जैंतगढ़ में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से भड़के लोग

Chaibasa : चाईबासा के जैंतगढ़ के मोची साही स्थित एक धार्मिक स्थल ( शिवलिंग ) में तोड़फोड़ से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने जैंतगढ़ स्थित झंडा चौक पर टायर जलाकर एनएच को जाम कर दिया। सूचना पाकर जगन्नाथपुर

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa : चाईबासा के जैंतगढ़ के मोची साही स्थित एक धार्मिक स्थल ( शिवलिंग ) में तोड़फोड़ से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने जैंतगढ़ स्थित झंडा चौक पर टायर जलाकर एनएच को जाम कर दिया। सूचना पाकर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी एस एन तिवारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

हालांकि, ग्रामीण दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। भीड़ को समझने का प्रयास जारी है। घटना शुक्रवार शाम की है। बताया जाता है कि शाम के समय धार्मिक स्थल पर पर संध्या दीप जलाने एक व्यक्ति ने देखा कि तोड़-फोड़ की गयी है। इसके बाद खबर आग की तरह फैल गयी। देखते-देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मुख्य मार्ग पर टायर जला कर जाम कर दिया। रात आठ बजे से जाम लगा है। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। लोगों का कहना है कि जानबूझकर जघन्य घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे।

इस खबर को भी पढ़ें : CHAIBASA : गांव में फेरी करने गए, बिहार के 3 लोगों की पीट-पीटकर ह’त्या

इस खबर को भी पढ़ें : RAMGARH : पूजा करने जा रही थी 4 बच्चियां को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौ’त

इस खबर को भी पढ़ें : RANCHI : दरवाजा तोड़कर घर में पड़े लाख के सामान ले भागे चोर

इस खबर को भी पढ़ें : RIMS Hostel: तीसरी मंजिल से डॉक्टर के साथ गिरी उनकी दोस्त, डॉक्टर की मौत

इस खबर को भी पढ़ें : आशीर्वाद लेने कुलदेवी के दरबार पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram