कुडू – लोहरदगा: कुडू स्थित वन विश्रामागार में बुधवार को प्रभारी वनपाल टोप्पो ने जंगली हाथियों के हमले में मारे गए कैरो थाना क्षेत्र के हनहट निवासी सजीर अंसारी की पत्नी नेहा परवीन को 3 लाख 75 हजार रुपये का मुआवजा चेक प्रदान किया। विदित हो कि 13 मई 2025 को हाथियों के झुंड को खदेड़ने के दौरान एक हाथी ने सजीर अंसारी को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से विभागीय प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई गई है। प्रभारी वनपाल टोप्पो ने बताया कि जंगली हाथियों के कारण जिन भी ग्रामीणों को जान–माल का नुकसान हुआ है, उन्हें शीघ्र ही मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।



