फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

स्कूली छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी हुआ गिरफ्तार, परिचित के घर में था छिपा

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी मामले में पुलिसे ने आरोपी फिरोज अली को शनिवार की रात पुलिस ने चर्च रोड स्थित उसके एक परिचित के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी मामले में पुलिसे ने आरोपी फिरोज अली को शनिवार की रात पुलिस ने चर्च रोड स्थित उसके एक परिचित के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने की है। आरोपी की सूचना देनेवालों के लिए रांची पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

जानकारी के अनुसार, छेड़खानी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रांची से बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस की मुस्तैदी देख वह बाहर नहीं भाग सका। इसी बीच शनिवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक घर में छिपा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने उस घर में छापामारी की। आरोपी पुलिस से बचने के लिए छत से कूद गया जिससे उसके पैर में चोट लगी। इसी बीच मौका देख वह अपने किसी दूसरे परिचित के घर में जाकर छिप गया था।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस ने रविवार को दिन भर कई घरों की तलाशी ली। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। रात में एसएसपी को आम लोगों से सूचना मिली कि आरोपी चर्च रोड स्थित एक घर में छिपा है। इसके बाद एसएसपी ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार और कोतवाली थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा को छापेमारी के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस की टीम ने चारों ओर से उस घर की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस की एक टीम आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। हालांकि चर्चा इस बात की भी है कि कुछ लोगों ने पकड़ कर आरोपी को लोअर थाना पुलिस के हवाले किया। इधर, पूरे मामले की रिपोर्ट डीएसपी प्रकाश सोय ने तैयार कर सिटी एसपी के माध्यम से एसएसपी को भेज दी है।

इस खबर को भी पढ़ें : स्कूली छात्राओं से छेड़खानी मामले में सीएम का एक्शन में..

इस खबर को भी पढ़ें : CM के निर्देश से पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बोलें डॉ. इरफान- एंबुलेंस सेवा सुदृढ़ हों

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram