फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिल्ली के तुर्कमान गेट में तनाव, पुलिस ने 10 लोगों को लिया हिरासत में

India News: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। देर रात हुई इस कार्रवाई के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। देर रात हुई इस कार्रवाई के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : ठंड, कोहरा और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक; दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह इलाका उस वक्त तनाव का केंद्र बन गया, जब एमसीडी की टीम अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है, ताकि हालात नियंत्रण में रहें।

तुर्कमान गेट मस्जिद में तोड़फोड़ के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

डीसीपी निधिन वालसन ने बताया कि कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों से बातचीत की गई थी और उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश भी दिखाए गए थे। इस दौरान काफी लोग समझाइश के बाद मौके से लौट गए। हालांकि, कुछ लोग बाद में फिर लौटे और उन्होंने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इसी के बाद स्थिति बिगड़ गई।

पुलिस ने कहा है कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। इनकी मदद से यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि पत्थरबाजी में शामिल लोग कौन थे। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बुलडोजर कार्रवाई को लेकर डिप्टी कमिश्नर विवेक अग्रवाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का करीब 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एक छोटा सा ढांचा अभी बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारी मलबा जमा होने की वजह से मशीनों को उस हिस्से तक पहुंचने में दिक्कत आ रही थी। मलबा हटते ही बचा हुआ हिस्सा भी गिरा दिया जाएगा।

इस बीच, इलाके के कुछ स्थानीय दुकानदारों ने कार्रवाई का समर्थन भी किया है। एक दुकानदार ने कहा कि वह लंबे समय से वहां नारियल पानी बेचता है और सरकार की कार्रवाई को सही मानता है। उसके मुताबिक, वहां से वसूले जा रहे पैसों का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा था, जिसकी जांच होनी चाहिए।

फिलहाल तुर्कमान गेट इलाके में पुलिस सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram