Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म “मुर्गा ट्रॉफी” की टीम ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के निर्देशक शशि वर्मा ने मुख्यमंत्री के साथ झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं, स्थानीय लोकेशन, तकनीकी संसाधनों और राज्य में उपलब्ध सहयोगी नीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में फिल्म निर्माता सुजीत उपाध्याय, चंदन आनंद, विजया लक्ष्मी तथा सह-निर्माता जयराम महतो भी उपस्थित रहे। फिल्म टीम ने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और यहां मौजूद प्रतिभाओं की सराहना करते हुए राज्य को फिल्म शूटिंग के लिए उपयुक्त बताया।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए सकारात्मक माहौल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने झारखंड को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में सहयोग का आश्वासन दिया।

Share.
Exit mobile version