Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»माहवारी में लंबे समय तक टैम्पोन के इस्तेमाल से बचें, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
Adda More..

माहवारी में लंबे समय तक टैम्पोन के इस्तेमाल से बचें, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Ashish SinghBy Ashish SinghJune 13, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Heath Desk: मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। महिला रोग विशेषज्ञों का कहना है कि टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप जैसे आधुनिक मासिक धर्म उत्पाद सुरक्षित हैं, लेकिन इनके उपयोग को लेकर पर्याप्त जागरूकता और सावधानी बरतना जरूरी है। गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर ये गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं।

नोएडा के भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक के अनुसार, माहवारी के दौरान लंबे समय तक टैम्पोन का उपयोग करने से टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (टीएसएस) होने का खतरा बढ़ सकता है। यह एक दुर्लभ लेकिन बेहद गंभीर और जानलेवा संक्रमण है, जो कुछ बैक्टीरिया द्वारा शरीर में छोड़े गए विषैले तत्वों के कारण विकसित होता है।

उन्होंने बताया कि यह समस्या विशेष रूप से अधिक अवशोषण क्षमता वाले टैम्पोन को लंबे समय तक लगाए रखने से जुड़ी होती है। हालांकि खुले घाव, जलने या सर्जरी के बाद भी यह संक्रमण किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, उल्टी, रक्तचाप में गिरावट और शरीर की स्थिति तेजी से बिगड़ना शामिल है।

मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि जब कप भारी महसूस होने लगे तो उसे निकालकर साफ करना चाहिए और निर्देशों के अनुसार दोबारा इस्तेमाल करना चाहिए। नियमित सफाई और सही उपयोग से संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है।

विशेषज्ञों ने बताया कि माहवारी के दौरान स्वच्छता में लापरवाही बरतने से खुजली, चकत्ते, जलन, असामान्य योनि स्राव, मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) और प्रजनन मार्ग संक्रमण (आरटीआई) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसी समस्याओं की अनदेखी करने पर फैलोपियन ट्यूब में सूजन, पेल्विक संक्रमण, गर्भधारण में कठिनाई और बांझपन जैसी गंभीर स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं।

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों ने यह भी स्पष्ट किया कि पीरियड्स के दौरान नहाना या बाल धोना नुकसानदायक नहीं है। इसके विपरीत, इस दौरान साफ-सफाई बनाए रखना सामान्य दिनों की तुलना में अधिक आवश्यक होता है क्योंकि संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि मासिक धर्म का रक्त सामान्य मानव रक्त की तरह ही होता है और इसे अशुद्ध या गंदा मानना वैज्ञानिक दृष्टि से गलत है। साथ ही निजी अंगों की सफाई के लिए अत्यधिक सुगंधित या कठोर रसायनों वाले उत्पादों के बजाय केवल साफ या गुनगुने पानी का उपयोग करना बेहतर माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सही जानकारी, स्वच्छता और जागरूकता के माध्यम से महिलाएं माहवारी से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकती हैं और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित कर सकती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बाल सांसदों ने किया थाना भ्रमण, पुलिस ने दोस्त बनकर दूर किया डर

July 11, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला, परिवार नियोजन पर दिया गया जोर

July 11, 2026

चैनपुर में देर रात बड़ा हादसा, कच्चे घर की छत गिरने से दो लोग घायल

July 11, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.