World News: अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क दोनों सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी हैं। न्यूज पोर्टल ‘काबुलनाउ’ के अनुसार, राजधानी काबुल, हेरात, मजार-ए-शरीफ और उरुजगान जैसे बड़े शहरों में अचानक इंटरनेट बंद कर दिया गया।

पहले कुछ प्रांतों में बंद, अब पूरे देश पर लागू

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले बल्ख, कंधार, हेलमंद, निमरोज और उरुजगान जैसे प्रांतों में फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क बंद किया गया था। लेकिन अब तालिबान ने यह प्रतिबंध पूरे देश में लागू कर दिया है।

‘अनैतिक गतिविधियां रोकने’ का तर्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान का कहना है कि यह कदम अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। हालांकि, इस फैसले से आम नागरिकों की जीवनशैली और दुनिया से उनका सीधा संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है।

Share.
Exit mobile version