फॉण्ट कनवर्टर NEW

BTech छात्र की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिला शव

राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बीटेक छात्र का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के पेटो गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष राजाउलातू स्थित झारखंड राय यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बीटेक छात्र का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के पेटो गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष राजाउलातू स्थित झारखंड राय यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह यूनिवर्सिटी के पास किराए के मकान में रहता था।

सुबह नहीं खुला कमरे का दरवाजा

नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण सिंह के अनुसार, मनीष पहले एक अन्य छात्र के साथ कमरे में रहता था। कुछ दिन पहले उसका रूममेट वहां से चला गया था। इसके बाद से मनीष अकेले रह रहा था।

बुधवार सुबह काफी देर तक मनीष के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। कमरे के अंदर कोई हलचल नहीं होने पर मकान मालिक को शक हुआ। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मनीष का शव मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स

सूचना मिलते ही नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

पुलिस छात्र के दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा उसके मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल मनीष की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।

Read More : टाटा जू में बाघिन सुनैना ने दिया तीन शावकों को जन्म, 19 अक्टूबर तक भेजें नाम

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram