फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

टाटा जू में बाघिन सुनैना ने दिया तीन शावकों को जन्म, 19 अक्टूबर तक भेजें नाम

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क से अच्छी खबर सामने आई है। यहां बाघिन सुनैना ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। इनमें दो मादा और एक नर शावक शामिल हैं। तीनों का जन्म 23 सितंबर की सुबह हुआ था। शावकों की सेहत ठीक पाए जाने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क से अच्छी खबर सामने आई है। यहां बाघिन सुनैना ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। इनमें दो मादा और एक नर शावक शामिल हैं। तीनों का जन्म 23 सितंबर की सुबह हुआ था। शावकों की सेहत ठीक पाए जाने के बाद चिड़ियाघर प्रबंधन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पहली बार मां बनी बाघिन सुनैना

चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार, बाघिन सुनैना पहली बार मां बनी है। जन्म के बाद से ही तीनों शावकों की देखभाल की जा रही है। इस दौरान अनजाने में बाघिन से एक मादा शावक घायल हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही चिड़ियाघर की पशु चिकित्सा टीम ने घायल शावक का इलाज किया। उसके शरीर पर आए घावों में टांके भी लगाए गए। फिलहाल, पशु चिकित्सकों की टीम तीनों शावकों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है।

19 अक्टूबर तक भेज सकते हैं नाम के सुझाव

टाटा जू प्रबंधन ने तीनों शावकों के नाम रखने के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। इच्छुक लोग 19 अक्टूबर तक अपने पसंदीदा नाम भेज सकते हैं।

इस पहल के जरिए लोगों को चिड़ियाघर के नए मेहमानों के नामकरण में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। तीन नए शावकों के जन्म से टाटा जू में बाघों की संख्या बढ़ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram