Lohardaga News: जिले में आज livens स्कूल परिसर में स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी की टीम ने स्कूल के अंदर चलने वाले सभी वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की बैठने की क्षमता, वाहन की तकनीकी स्थिति एवं सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। तथा अभिभावकों को यह साफ निर्देश दिया गया कि वह हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाएं
इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन के अमरेश्वर गिरी तथा ट्रैफिक इंचार्ज रजवार मौजूद रहे। अधिकारियों ने बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्कूल आने-जाने वाले वाहनों के सुरक्षित एवं मानक अनुरूप संचालन पर विशेष जोर दिया।
यह अभियान स्कूल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



