Ranchi : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बैंक ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बैंक ऑफ़ इंडिया के जीएम गुरु प्रसाद गौंड, जीएम दीप शेखर एवं एजीएम अजय पांडेय ने राज्य सरकार के साथ 23 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित गवर्नमेंट सैलरी पैकेज एमओयू की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ सैलरी पैकेज जैसी महत्वपूर्ण योजना लागू की जा रही है, जिससे राज्य कर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
इस गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के अंतर्गत बैंक ऑफ़ इंडिया में सैलरी अकाउंट रखने वाले राज्य के कार्यरत, सेवानिवृत्त एवं अनुबंध कर्मियों को दुर्घटना बीमा सहित अनेक आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह पहल कर्मियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।



