New Delhi : केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस दौरान महिला एकल में स्वर्ण पदक जीतने वाली अनाहत सिंह और कांस्य पदक विजेता भारतीय जूनियर पुरुष टीम के खिलाड़ियों आर्यवीर देवान, युशा नफीस और गुरवीर सिंह को सम्मानित किया गया।
18 वर्षीय अनाहत सिंह ने कनाडा में आयोजित विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। वह इस प्रतियोगिता में महिला एकल का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
सम्मान समारोह में डॉ. मंडाविया ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अब एशियाई खेल 2026 और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान अनाहत सिंह ने खेल मंत्री को अपने हस्ताक्षर वाला स्क्वैश रैकेट और स्क्वैश बॉल भेंट की। खिलाड़ियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली और अपनी खुशी साझा की।
Read More : अपर बाजार के दुकानदारों को हाईकोर्ट से राहत, नगर निगम की कार्रवाई पर लगी रोक




