रांची: बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार तड़के सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ईको कार आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों लोग कार के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Read more : गांधी जयंती पर राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन ने बापू को किया नमन



