फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

गांधी जयंती पर राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन ने बापू को किया नमन

गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर राज्यपाल ने लोक भवन में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर राज्यपाल ने लोक भवन में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी की राह दिखाई और दुनिया को शांति, मानवता और सह-अस्तित्व का संदेश दिया।

गांधीजी के विचार आज भी महत्वपूर्ण

सीएम ने कहा कि आज के समय में गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और निर्भीकता के विचार बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ऐसा भारत चाहते थे, जहां विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, गरीब और वंचित लोगों को सम्मान मिले और गांव मजबूत हों।

हेमंत सोरेन ने लोगों से गांधीजी के विचारों को केवल याद करने के बजाय उन्हें अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और जनकल्याण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेने की बात कही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram