Palamu News: पलामू के शहर थाना परिसर में सोमवार को नए महिला थाना भवन की शुरुआत हुई। एसपी कपिल चौधरी ने दीप प्रज्वलित करने के बाद फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में एसडीपीओ राजेश यादव, प्रभारी मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, सार्जेंट मेजर विमल चंद्रवंशी और महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
नए भवन से महिला थाना में आने वाली पीड़ित महिलाओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण मिलने की उम्मीद है। इससे महिला अपराध से जुड़े मामलों की सुनवाई और पुलिस कार्रवाई में भी आसानी होगी।
एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करती है। नए भवन से पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्यस्थल और जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
read more : झारखंड पुलिस में खाली होंगे कई अहम पद, 8 वरिष्ठ IPS की होगी विदाई




