Ranchi News: झारखंड पुलिस महकमे में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के कई वरिष्ठ IPS अधिकारी अगले कुछ महीनों से लेकर करीब 27 महीने के भीतर रिटायर होने वाले हैं। इनमें डीजी से लेकर एसपी रैंक तक के अधिकारी शामिल हैं।
सबसे पहले डीआईजी रैंक की अधिकारी संध्या रानी मेहता का कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को खत्म होगा। इसके बाद दिसंबर 2026 में डीजी रैंक के अनिल पालटा रिटायर होंगे। जनवरी 2027 में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सितंबर 2027 में एसपी सरोजनी लकड़ा और अक्टूबर 2027 में एसपी एमेल्डा लकड़ा सेवानिवृत्त होंगी।
इसके बाद मई 2028 में डीजी प्रशांत सिंह, सितंबर 2028 में एडीजी संजय ए. लाठकर और नवंबर 2028 में डीआईजी धनंजय कुमार सिंह रिटायर होंगे।
पोस्टिंग का भी इंतजार
वहीं, सेंट्रल डेपुटेशन से लौटे दो IPS अधिकारियों समेत पांच पुलिस अधिकारियों को अभी नई पोस्टिंग नहीं मिली है। इनमें आईजी राकेश बंसल, डीआईजी आनंद प्रकाश, एसपी हरीलाल चौहान, एसपी निधि द्विवेदी और एसपी पीयूष पांडेय शामिल हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति और खाली पदों के चलते आने वाले समय में झारखंड पुलिस में जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा होने की संभावना है।




