Ranchi : राजधानी रांची के राहे थाना क्षेत्र स्थित पारमडीह टुंगरीटोला गांव के जारागोड़ा में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक की लाश एक चट्टान के पास से बरामद की गई। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक के गले पर किसी धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है।
हाथ पर लिखा है ‘K M’
मृतक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, युवक के दाहिने हाथ पर ‘K M’ लिखा हुआ है। पुलिस इस टैटू/निशान की मदद से भी उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों और इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Read More : असम, नागालैंड और अरुणाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे जेपी नड्डा




