फॉण्ट कनवर्टर NEW

असम, नागालैंड और अरुणाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 4 से 6 अगस्त तक पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 4 से 6 अगस्त तक पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेंगे।

4 अगस्त को नड्डा नई दिल्ली से असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 5 अगस्त को वे असम के चराइदेव जिले का दौरा करेंगे, जहां बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों और चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद वे नागालैंड के मोन जिले जाएंगे और वहां विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों व बैठकों में हिस्सा लेंगे। शाम को वे डिब्रूगढ़ लौटकर असम सरकार के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राहत शिविरों में स्वास्थ्य सेवाएं, दवाओं की उपलब्धता और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम पर चर्चा होगी।

6 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले के याज़ाली का दौरा करेंगे। यहां वे स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर आपदा के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

यह दौरा बाढ़ और भूस्खलन के बाद प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और केंद्र व राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Read More : हिंदपीढ़ी में बदमाशों की मनमानी,नेक्सॉन से लेकर स्कॉर्पियो तक बना डाला निशाना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram