Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से तोड़फोड़ और उपद्रव की खबर सामने आई है। सोमवार देर रात निजाम नगर मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए।
इन गाड़ियों को बनाया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, निशाना बनाई गई गाड़ियों में हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो और सूमो समेत कई अन्य वाहन शामिल हैं।
इलाके में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों की हालत देखी, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Read More : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज, जानिए पैतृक गांव नेमरा में क्या-क्या होंगे खास कार्यक्रम




