फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर की छह पंचायतें टीबी मुक्त, डीसी ने जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

चैनपुर। गुमला नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में चैनपुर प्रखंड की छह पंचायतों को टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को ‘टीबी मुक्त

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर। गुमला नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में चैनपुर प्रखंड की छह पंचायतों को टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को ‘टीबी मुक्त पंचायत’ का प्रमाणपत्र और प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके प्रयासों की सराहना की।

सम्मान पाने वाली पंचायतों में चैनपुर, कातिंग, रामपुर, बरडीह, छिछवानी और मालम शामिल हैं। इन पंचायतों के मुखियाओं को पंचायत स्तर पर टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने और स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय के लिए सम्मानित किया गया। चैनपुर पंचायत की मुखिया शोभा देवी और कातिंग पंचायत की मुखिया मधुरा मिंज समेत अन्य पंचायतों के मुखिया कार्यक्रम में सम्मानित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि किसी पंचायत को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाना केवल प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता का भी परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल से टीबी मरीजों की पहचान, उपचार और जागरूकता अभियान को मजबूती मिली है।

डीसी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिले की अन्य पंचायतों और प्रखंडों के जनप्रतिनिधियों से भी चैनपुर की इन छह पंचायतों से प्रेरणा लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से गुमला जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में और बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रशासनिक कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram