गुमला चैनपुर :- प्रखंड के बरवे मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष चर्चा एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा करने तथा बूथ लेवल एजेंटों को प्रशिक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सह-प्रभारी विजय खान, सांसद प्रतिनिधि सह जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा, चैनपुर प्रभारी अरुण कुमार पांडेय, सांसद प्रतिनिधि अल्बर्ट तिग्गा एवं प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद खलखो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान एसआईआर प्रशिक्षित मोतीलाल चौबे ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया और कांग्रेस पार्टी की ओर से बूथ लेवल एजेंटों के बीच ई-कार्ड का वितरण किया गया। बैठक में बताया गया कि चैनपुर प्रखंड के कुल 60 बूथों में से 45 बूथ लेवल एजेंटों को एसआईआर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा चुका है। पदाधिकारियों ने प्रत्येक बूथ की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं के नाम अब तक सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनका शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल निर्धारित लक्ष्य 42,660 के मुकाबले अब तक 36,556 लोगों का कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष बचे लोगों में से 104 का कार्य अभी लंबित है, जबकि 41 लोगों की मैपिंग पूरी कर ली गई है। इस प्रकार अभियान का कुल कार्य 85 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। अधिकारियों ने बचे हुए कार्य को शीघ्र पूरा कर लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नसीम खान, जयशाह सी सिंह, विवेक कुजूर, बर्नार्ड टोप्पो, कमल कुजूर, सुलेमान तिग्गा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर के एजेंट उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version