फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

डॉक्टर से मारपीट पर सिमडेगा में हंगामा: नशे की हालत में फाड़े कपड़े, 2 अरेस्ट

Simdega News: सिमडेगा जिले के सदर अस्पताल में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज के साथ आए परिजनों ने ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार काल रात लगभग 10 बजें कुछ लोगों ने एक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Simdega News: सिमडेगा जिले के सदर अस्पताल में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज के साथ आए परिजनों ने ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार काल रात लगभग 10 बजें कुछ लोगों ने एक मरीज को बेहोशी का हालत में सदर अस्पताल लेकर आए थे लेकिन जब डॉक्टर बिनय किंडो ने मरीज़ का इलाज करना शुरु किया तो किसी कारण को लेकर मरीज का एक परिजन ने डॉक्टर बिनय किंडो को मारना शुरू कर दिया।

क्या हुआ जब डॉक्टर अपना परिचय दे रहे थे?

इस हमले में डाक्टर बिनय किंडो का कपड़ा फट गया। रात को सदर पुलिस को खबर मिलने पर सदर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर भाग रहे दो आदमी को पकड़ लेने की सुचना है। डाक्टर बिनय किंडो का बोलना है कि रात को बेहोशी का हालत में आए एक मरीज को हम देख रहे थे तब नशें की हालत में एक आदमी ने मुझे मारना शुरू कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने अपना परिचय भी दिया लेकिन वह आदमी सुनने की हालत में नहीं था।

इस खबर को भी पढ़ें : जान हथेली पर लेकर खूंटी-सिमडेगा रोड पर सफर कर रहे लोग, पुल टूटा और सड़कें तबाह

अस्पताल में मौजूद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के बीच इस घटना को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय चिकित्सकों ने इस तरह के हमलों की निंदा की है और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram