फॉण्ट कनवर्टर NEW

जख्मी BDO से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, इलाज को लेकर ली पूरी जानकारी

मंत्री श्रवण कुमार ने पटना में इलाजरत सारण के बीडीओ दृष्टि पाठक और रीतेश कुमार सिंह से मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25 जुलाई के उपद्रव में गंभीर रूप से घायल हुए थे।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को पटना के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती सारण जिले के दो घायल बीडीओ से मुलाकात कर उनका हाल जाना। दोनों अधिकारी 25 जुलाई को हुए आंदोलन और उपद्रव के दौरान भीड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल दोनों का इलाज पटना में चल रहा है।

Read more: बिहार शिक्षक ट्रांसफर: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक मिलेगा मौका

मंत्री ने घायल अधिकारियों से मुलाकात के साथ उनके परिजनों और इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत की। उन्होंने उपचार की प्रगति की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

IGIMS में दृष्टि पाठक से मिले मंत्री

मंत्री श्रवण कुमार सबसे पहले इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) पहुंचे। यहां छपरा सदर के बीडीओ दृष्टि पाठक का इलाज चल रहा है। मंत्री ने दृष्टि पाठक से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और इलाज कर रहे चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि दृष्टि पाठक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उपद्रव के दौरान उनकी आंख में गंभीर चोट लगी थी, जिसका इलाज आईजीआईएमएस में जारी है।

मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं रीतेश कुमार सिंह

इसके बाद मंत्री श्रवण कुमार मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के बीडीओ रीतेश कुमार सिंह भर्ती हैं। मंत्री ने रीतेश कुमार सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने परिजनों से भी इलाज और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि 25 जुलाई को आंदोलन के दौरान भीड़ के हमले में रीतेश कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद से उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

Read more: बिहार के छात्रों के लिए सीएम का बड़ा ऐलान, बीएड कॉलेज बनेंगे डिग्री कॉलेज, शनिवार हाफ-डे

परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा

मंत्री श्रवण कुमार ने दोनों अस्पतालों में चिकित्सकों से इलाज की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घायल अधिकारियों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। मंत्री ने दोनों बीडीओ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram