रांची: मोरहाबादी वेंडिंग जोन में नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर रांची नगर निगम ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की टीम ने वेंडिंग जोन का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद कुल 43 दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की गई है।
32 सब्जी दुकानों में मिली गड़बड़ी
यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
जांच के दौरान पता चला कि सब्जी विक्रेताओं के लिए कुल 36 दुकानें आवंटित की गई थीं। इनमें से केवल 4 दुकानों का ही संचालन संबंधित आवंटियों द्वारा किया जा रहा था। बाकी 32 दुकानों में आवंटियों ने दुकान नहीं खोली थी।
कुछ दुकानदार आवंटित जगह पर दुकान चलाने के बजाय बाजार के दिनों में अलग से ठेला लगाकर कारोबार कर रहे थे। वहीं, कुछ लोगों ने अपनी दुकानें दूसरे व्यक्तियों को किराए पर दे रखी थीं। इस वजह से 32 सब्जी दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की गई है।
फूड और मिसलेनियस की 11 दुकानों पर भी कार्रवाई
यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
नगर निगम की जांच में फूड और मिसलेनियस श्रेणी की 11 दुकानों में भी अनियमितता पाई गई। इनमें कुछ दुकानें बंद थीं, जबकि कुछ आवंटियों ने अपनी दुकानें दूसरे लोगों को किराए पर दे रखी थीं। इन सभी 11 दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की गई है।
दो बार नोटिस देने के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति
नगर निगम के अनुसार, संबंधित दुकानदारों को पहले भी दो बार नोटिस जारी किया गया था। उन्हें अपनी आवंटित जगह पर खुद दुकान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया।
अब सहायक नगर आयुक्त ने कुल 43 दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की है। इसके आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि वेंडिंग जोन में दुकान आवंटित होने के बाद संबंधित व्यक्ति को खुद कारोबार करना होगा। दुकान किराए पर देने या आवंटित जगह का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
- झारखंड CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
- झारखंड NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
- #ट्रेंडिंग गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक
- #ट्रेंडिंग झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत









