फॉण्ट कनवर्टर NEW

10 साल का इंतजार खत्म, अब शिवहर से मोतिहारी का सफर 45 नहीं सिर्फ 10 मिनट का

शिवहर और पूर्वी चंपारण प्रशासन के समन्वय से बेलवा-देवापुर तटबंध सड़क निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। सड़क बनने के बाद शिवहर से मोतिहारी के बीच यात्रा का समय 45 मिनट से घटकर करीब 10 मिनट रह गया है, जिससे हजारों लोगों को राहत
शिवहर-मोतिहारी सड़क

अपनी भाषा में पढ़ें

Sheohar: शिवहर-मोतिहारी सड़क परियोजना से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने लगी है। वर्षों से अधूरी पड़ी बेलवा-देवापुर तटबंध सड़क का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। सड़क बनने के बाद बेलवा से देवापुर तक का सफर, जिसमें पहले करीब 45 मिनट लगते थे, अब लगभग 10 मिनट में पूरा हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों में खुशी का माहौल है।

Read more: सीवान में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

दो जिलों के समन्वय से तेज हुआ निर्माण

जानकारी के अनुसार, शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए पहले शिवहर जिले की सीमा तक सड़क निर्माण पूरा कराया। इसके बाद पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले की सीमा से जुड़े हिस्से के निर्माण के लिए दोनों जिलों के प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित किया गया। बेहतर तालमेल के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई और अब परियोजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

वर्षों से लोगों को थी परेशानी

बेलवा-देवापुर मार्ग लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। वर्ष 2021 में तत्कालीन जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की पहल पर बेलवा तक सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन बेलवा से देवापुर के बीच करीब तीन किलोमीटर का हिस्सा अधूरा रह गया था। इस हिस्से में बड़े गड्ढों, धूल और जर्जर सड़क के कारण लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई वाहन चालक इस मार्ग से बचने के लिए लंबा रास्ता अपनाने को मजबूर थे।

Read more: नेपाल से बढ़े जलप्रवाह का असर, घोड़ासहन शाखा नहर के तटबंध की मरम्मत युद्धस्तर पर

सड़क बनने से विकास को मिलेगी रफ्तार

अब सड़क निर्माण अंतिम चरण में पहुंचने के साथ यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेहतर सड़क संपर्क से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। छात्रों को शिक्षा संस्थानों तक पहुंचने में आसानी होगी, जबकि मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। लोगों का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति देगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram