फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में तौकीर हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा पर्दाफाश!

Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में तौकीर उर्फ गोरा की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस ने इस कांड में शामिल दो और आरोपियों को दबोचकर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों में ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-8

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में तौकीर उर्फ गोरा की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस ने इस कांड में शामिल दो और आरोपियों को दबोचकर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों में ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-8 निवासी सद्दाब खान उर्फ़ बिल्ली (27) और शास्त्रीनगर का शुभम कुमार (25) शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी बिष्टुपुर बीएच क्षेत्र में छापेमारी के दौरान हुई, जहां वे पुलिस को चकमा देकर छिपे हुए थे।

इस खबर को भी पढ़ें : तौकीर केस में बड़ा खुलासा: पुराने झगड़े ने ली जान, अयान सलाखों के पीछे

पुलिस ने दोनों के पास से वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड में इससे पहले भी महज छह घंटे के भीतर अयान उर्फ मसूद इकबाल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। मसूद ने भी घटना स्थल पर फायरिंग की थी।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि तौकीर उर्फ गोरा लंबे समय से उन्हें धमकाता और डराता था। कई बार वह उन पर हवाई फायरिंग भी कर चुका था। घटना वाले दिन सभी आरोपी साथ बैठकर नशा कर रहे थे, तभी गोरा को रास्ते से हटाने की चर्चा छिड़ी और नशे में ही उसकी हत्या की योजना बनाई गई। उसी रात आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

इस खबर को भी पढ़ें : शास्त्रीनगर मस्जिद के पास बरसी गोलियां, कुख्यात तौकीर की मौके पर मौ;त

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सद्दाब खान के खिलाफ विभिन्न थानों में छह आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी रखे हुए है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram