गुमला/चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को ‘सेवक का अधिकार सप्ताह’ और ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा, अंचल अधिकारी दिनेश कुमार, मुखिया शोभा देवी और सचिव संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।बीडीओ यादव बैठा ने इस अवसर पर कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को उनकी योजनाओं का सीधा लाभ मिले। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविर में आकर आवेदन दें, ताकि उनका त्वरित निष्पादन कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की जा सके।सीओ दिनेश गुप्ता ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिविर में जाति, आवासीय, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, मोटेशन, पंजी-२ और अन्य योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है।जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने ग्रामीणों को बेझिझक आवेदन देने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें।प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने और जानकारी पहुंचाने के लिए ही ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।कार्यक्रम का समापन मुखिया शोभा देवी और पंचायत सचिव संतोष कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान बीडीओ यादव बैठा, सीओ दिनेश गुप्ता, प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, पंचायत सचिव संतोष कुमार, लक्षण राम, राममोहन साहू, विश्वकर्मा मिंज, जनसेवक बिश्वराम केवट, बीटीएम राजनेंद्र तिर्की, रोजगार सेवक सहित आंगनबाड़ी सेविका, सहिया स्वस्थ और प्रज्ञा केंद्र संचालक कर्मी मौजूद रहे।



