फॉण्ट कनवर्टर NEW

Saraikela: अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने की क्राइम मीटिंग

K. Durga Rao. सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा बुधवार को अपराध नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी, नशा विरोधी अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने की, जिसमें जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

अपनी भाषा में पढ़ें

K. Durga Rao.

सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा बुधवार को अपराध नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी, नशा विरोधी अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने की, जिसमें जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में अप्रैल माह के दौरान विभिन्न थानों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान केस उद्भेदन, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तथा थाना स्तर पर संचालित जागरूकता अभियानों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की एसपी ने सराहना करते हुए उनके कार्यों को संतोषजनक बताया।

क्राइम मीटिंग में एसपी निधि द्विवेदी ने विशेष रूप से लाल वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिले में फरार लाल वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने और पुलिस सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया।

मीडिया से बातचीत में एसपी ने कहा कि अप्रैल माह में जिले के सभी थानों ने बेहतर कार्य किया है। केस उद्भेदन, वारंटियों की गिरफ्तारी और जागरूकता अभियानों में पुलिस टीम का प्रयास सराहनीय रहा है। उन्होंने आगे भी इसी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य जारी रखने की बात कही।

बैठक में अपराध नियंत्रण को और मजबूत बनाने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आम जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि सुदृढ़ करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram