बोकारो:- बोकारो रक्तवीर परिवार के संस्थापक अध्यक्ष संजय शर्मा ने बोकारो रक्तवीर परिवार एवम के आर फिटनेस के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चास एस डी पी ओ वेदांत शंकर एवम बोकारो ट्रैफिक डी एस पी अजय प्रसाद रहें। कार्यक्रम की शरुआत डी एस पी अजय प्रसाद ने रक्तदान से की। उन्होंने इस अवसर पर कहा की संजय जी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज को एक नई पहल बताया एवम कहा की ऐसे मौके पर लोग जहाँ पार्टी करते हैं वहाँ पर रक्तदान करना एवम लोगों की जीवन बचाना बहुत ही नेक कार्य है सराहनीय है। इसके लिए इनको एवम इनकी संस्था को बहुत बहुत बधाई। चास एस डी पी ओ वेदांत शंकर ने कहा की रक्तदान करना वास्तव में जीवन बचाने का कार्य है।

रक्तदान करने से खुद को फायदा होता है नुकसान कहीं से नहीं है। ऐसे शिविर का आयोजन समय समय पर करते रहना चाहिए और समाज के लोगों से यही कहना चाहूंगा की ज़ब भी मौका मिले रक्तदान जरूर कीजिये। शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्त संग्रह करने में के एम मेमोरियल ब्लड सेंटर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव बिनय कुमार, रजनीश तिवारी, हामिद खान जिन्होंने अपना 51 वां रक्तदान किया,साहिल, लोकनाथ, ऋतुराज, सहित के आर फिटनेस के अलख शर्मा, कुमुद रंजन, मनोज, चंदन, यश सहित अन्य सदस्यों का सहयोग सरहनीय रहा।

Share.
Exit mobile version