Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कल्याण योजनाओं में लापरवाही पर सख्त डीसी, 9 प्रखंड अधिकारियों का वेतन रोका
Jharkhand

कल्याण योजनाओं में लापरवाही पर सख्त डीसी, 9 प्रखंड अधिकारियों का वेतन रोका

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News;  पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालयों के संचालन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक–आईटीडीए जयदीप तिग्गा और सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन के अवलोकन से हुई। इसके बाद प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना और सरना/मसना/जाहेर स्थान/कब्रिस्तान घेराबंदी योजना से संबंधित प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैठक से अनुपस्थित 9 प्रखंडों के प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने और कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया।

बताया गया कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025–26 के लिए अब तक 72.46% विद्यार्थियों का निबंधन पूरा कर लिया गया है तथा लगभग 1,12,667 विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान कर दिया गया है। वहीं करीब 4700 छात्रों की राशि आधार–बैंक खाता लिंक न होने के कारण लंबित है। उपायुक्त ने तीन दिनों के भीतर सभी मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में आधार विहीन बच्चों की सूची तैयार कर कैंप लगाकर जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन और आधार निबंधन कराने को कहा।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा में बताया गया कि 2025–26 में अब तक 183 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उपायुक्त ने इसे कम बताते हुए संबंधित प्रखंडों में जागरूकता बढ़ाने और शून्य आवेदन वाले प्रखंडों में पदाधिकारियों से कारण पृच्छा करने का आदेश दिया। सरना/मसना/जाहेर स्थान/कब्रिस्तान घेराबंदी से संबंधित कार्यों की प्रगति भी ली गई।

एकलव्य आवासीय विद्यालयों की विस्तृत समीक्षा

बैठक के दूसरे चरण में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में स्वीकृत 11 विद्यालयों में से 6 विद्यालय संचालित हैं। उपायुक्त ने विद्यालयवार नामांकन, शिक्षक जॉइनिंग, शिक्षण सामग्री, पेयजल व बिजली सुविधा, साफ-सफाई और कर्मचारियों की उपलब्धता का विवरण प्राप्त किया।

उन्होंने सभी 11 विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से स्टाफ नर्स, छात्रावास वार्डन, प्लंबर/बिजली मिस्त्री की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही वॉटर प्यूरीफायर, इमरजेंसी लाइट, परिसर में हैंडपंप, फर्स्ट एड बॉक्स, खेल सामग्री और म्यूजिक उपकरण उपलब्ध कराने को भी कहा।

उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन और स्कूलों के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!

June 2, 2026

8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!

June 2, 2026

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026

शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!
  • 8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!
  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!
  • शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.