Chainpur (Gumla): चैनपुर स्थित संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अभिभावक–शिक्षक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, प्रधानाध्यापिका सिसिलिया केरकेट्टा एवं भूतपूर्व सैनिक जेम्स रोजारियो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस खबर को भी पढ़ें : संत अन्ना स्कूल के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बैठक को संबोधित करते हुए जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास में अभिभावक और शिक्षक की साझा भूमिका सबसे अहम है। नियमित बैठकों के माध्यम से छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार, अनुशासन, उपस्थिति और कैरियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर चर्चा कर मजबूत तालमेल बनाया जाना चाहिए, तभी छात्राएं पूर्ण रूप से सफल हो सकेंगी।
प्रधानाध्यापिका ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिससे विद्यालय परिवार को शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। बैठक में विद्यालय के सभी शिक्षक–शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्राएं उपस्थित रहीं।



