Lohardaga news: सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक घायल पुलिस सूचना पर पहुंची घटना स्थल घायल लड़का को अस्पताल में कराया भर्ती क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में ले अग्रतर कारवाई में जुटी। उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में एन एच 143 ए लोहरदगा घाघरा मुख्य पथ पर सेन्हा छोटी मस्जिद के समीप शुक्रवार देर शाम हुआ।
बताया जाता है कि मोटरसाइकिल चालक शराब के नशे में धुत हो लोहरदगा से मोटरसाइकिल जे एच 08 के 5236 पर सवार हो अपना घर निरहू जाने के दौरान अनियंत्रित हो ठेला में मारा धक्का ठेला चालक बाल बाल बचा मोटरसाइकिल सवार जख्मी घायल की पहचान बगड़ू थाना क्षेत्र के निरहू निवासी मुन्ना मुंडा के पुत्र आदित्य मुंडा के रूप में किया गया।
बताया जाता है कि आदित्य मुंडा शराब के नशे में काफी धुत था और मोटरसाइकिल से घर जाने के दौरान छोटी मस्जिद के समीप ठेला में धक्का मार दिया। घटना की सूचना सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा को मिलते ही उनके निर्देश पर गस्ती दल घटना स्थल पहुंच तत्काल चालक को सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां घायल का इलाज के पश्चात घर भेजा गया। फिलहाल क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षित थाना में रखते हुए पुलिस अग्रतर कारवाई में जुट गई।



