Ranchi News: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रिम्स के मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट में डीएचआर प्रायोजित परियोजना के तहत लैब टेक्नीशियन के अस्थायी पद पर भर्ती के लिए 13 दिसंबर 2025 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर तीन महीने के लिए होगी, जिसे काम और जरूरत के आधार पर आगे बढ़ाया भी जा सकता है। इस पद के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवार के पास बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी या लाइफ साइंस में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए और साथ में पीसीआर, ईएलआईएसए या बायोकेमिकल टेस्ट का अनुभव जरूरी है।

वहीं 12वीं के साथ एमएलटी या डीएमएलटी डिप्लोमा और 5 साल का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार को हर महीने 20 हजार रुपये वेतन के साथ एचआरए भी मिलेगा।

इंटरव्यू 13 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे रिम्स के न्यू एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के तीसरे तल स्थित सेमिनार हॉल में होगा। अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

Share.
Exit mobile version