Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

DAV स्कूल तोरपा में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, तीन समूहों में चुने गए विजेता

तोरपा के महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने रंगों और फूल-पत्तियों से सुंदर रंगोली बनाकर अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। उनकी रंगोलियों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Untitled 85

खूंटी: तोरपा के महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने रंगों और फूल-पत्तियों से सुंदर रंगोली बनाकर अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। उनकी रंगोलियों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

तीन समूहों में हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता को तीन समूहों में बांटा गया था। समूह ए में कक्षा एक और दो के बच्चों को फूल एवं पक्षी विषय पर रंगोली बनानी थी। समूह बी में कक्षा तीन से छह तक के विद्यार्थियों को सामाजिक और पर्यावरण जागरूकता का विषय दिया गया था। वहीं, समूह सी में कक्षा सात से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गौरव एवं संस्कृति विषय पर रंगोली बनाई।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

इन कक्षाओं ने हासिल किया पहला स्थान

प्रतियोगिता में मौसम विज्ञानी डॉ. राजन चौधरी और वास्तुकार प्रीतम लाल महतो ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

  • समूह ए: कक्षा 2 बी ने पहला, कक्षा 2 ए ने दूसरा और कक्षा 1 ए ने तीसरा स्थान हासिल किया।
  • समूह बी: कक्षा 3 पहले, कक्षा 5 दूसरे और कक्षा 4 तीसरे स्थान पर रही।
  • समूह सी: कक्षा 8 ने पहला, कक्षा 10 ने दूसरा और कक्षा 9 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

विद्यालय के प्राचार्य ज्ञान हंस ओझा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और मिल-जुलकर काम करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और सभी बच्चों को आगे भी ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव बलराम यादव, उप प्रधानाध्यापिका ऊषा हंस ओझा, अनंत कुमार नंद, नीलम कुमारी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

read more : जर्जर सामुदायिक भवन का होगा कायाकल्प, एक ही छत के नीचे मिलेगी लाइब्रेरी और स्वास्थ्य सेवा

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें