फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में 27 जून को मुहर्रम जुलूस, जानें ट्रैफिक डायवर्जन और रूट

Ranchi: रांची में मुहर्रम पर्व 26 और 27 जून को मनाया जाएगा। 26 जून को शिया समुदाय, जबकि 27 जून को सुन्नी समुदाय की ओर से मुख्य ताजिया और मातमी जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखते हुए रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: रांची में मुहर्रम पर्व 26 और 27 जून को मनाया जाएगा। 26 जून को शिया समुदाय, जबकि 27 जून को सुन्नी समुदाय की ओर से मुख्य ताजिया और मातमी जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखते हुए रांची यातायात पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। 27 जून को सुबह 11 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर निजी और यात्री वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

Read more: मुहर्रम जुलूस में क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित? जानिए पूरी गाइडलाइन!

यातायात पुलिस के अनुसार, जुलूस विभिन्न निर्धारित मार्गों से होकर गुजरेगा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के उद्देश्य से यह ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी जरूर लें और प्रतिबंधित मार्गों से बचें।

इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रातू रोड स्थित किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महावीर चौक होते हुए शहीद चौक की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसी तरह शहीद चौक से अपर बाजार महावीर चौक की ओर भी सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

Read more: Muharram 2026: बदलेगा जुलूस का अंदाज, ऐतिहासिक मुहर्रम की तैयारी शुरू

इसके अलावा सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर चौक, कचहरी चौक से शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक, तथा चडरी चौक और प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाले मार्गों पर भी सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

यातायात पुलिस ने बताया कि विष्णु गली, बुढ़िया गली और राधेश्याम गली से मेन रोड की ओर आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन भी पूरी तरह बंद रहेगा।

इन मार्गों पर भी लागू रहेगा डायवर्जन

सुजाता चौक से मेन रोड, ऊल हाउस के पास से मेन रोड, करबला चौक से रतन पीपी चौक, कडरू से रेडिएशन ब्लू होटल होते हुए मेन रोड, तथा मेकॉन चौक से राजेंद्र चौक की ओर सामान्य वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी।

हालांकि पुरुलिया रोड से सरजना चौक की ओर आने वाले वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

Read more: कांटा टोली में मुहर्रम का जुलूस बना मिसाल, SSP बोले – लाजवाब प्रदर्शन

यातायात पुलिस ने यह भी कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर भीड़ की स्थिति के अनुसार अन्य मार्गों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। ऐसे में लोगों से सहयोग करने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram