Ranchi News: एसएसपी राकेश रंजन ने मंगलवार को जिले में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया। इसमें थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और टीओपी प्रभारी शामिल हैं। सभी को जल्द अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा सत्यप्रकाश उपाध्याय को दलादली ओपी, सुनील कुमार गौड़ को खादगढ़ा टीओपी, दुलाल महतो को मोरहाबादी टीओपी, फैज रब्बानी को पंडरा ओपी, राहुल मेहता को मुरी ओपी, गौतम रजवार को अनगड़ा थाना और रंजीत कुमार को पंडरा ट्रैफिक थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बरियातू, अरगोड़ा, सुखदेवनगर, चुटिया, डोरंडा, लोअरबाजार, हिंदपीढ़ी और धुर्वा थाना में भी नए प्रभारी पदस्थापित किए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह बदलाव पुलिस व्यवस्था को बेहतर करने और संचालन में तेजी लाने के लिए किया गया है।



