Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड के होनहार विद्यार्थी, टॉपर्स को मिलेंगे 3 लाख रुपये

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

Untitled 86

रांची: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के साथ झारखंड ओलिंपियाड और आईसीटी चैंपियनशिप के विजेताओं को भी पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा आकांक्षा योजना के तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ की पढ़ाई के लिए चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों की सूची भी भेज दी है।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

JAC, CBSE और ICSE के टॉपर्स होंगे सम्मानित

समारोह में जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

  • जैक की 10वीं के 12 और 12वीं के 10 विद्यार्थी सम्मानित होंगे।
  • सीबीएसई की 10वीं के 11 और 12वीं के 17 विद्यार्थियों को पुरस्कार मिलेगा।
  • आईसीएसई की 10वीं के 14 और 12वीं के 18 विद्यार्थी सम्मानित किए जाएंगे।
  • सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के 12 टॉपर्स को भी सम्मान मिलेगा।

टॉपर्स को मिलेंगे लैपटॉप, मोबाइल और 3 लाख रुपये

सम्मान समारोह में सभी टॉपर्स को लैपटॉप और मोबाइल दिए जाएंगे। इसके अलावा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 3 लाख, 2 लाख और 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

JEE, NEET और CLAT में सफल विद्यार्थी भी होंगे सम्मानित

झारखंड ओलिंपियाड के 15 विजेताओं को भी पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, आकांक्षा योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

इनमें JEE एडवांस में सफल 35, NEET-UG में सफल 12 और CLAT में सफल 3 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा पिछले वर्ष आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप के विजेताओं को भी स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इस तरह झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें