फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

प्राइमरी स्कूल टीचर ने चौथी की छात्रा के साथ की छेड़खानी

Ramgarh : टीचर और छात्र का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। लेकिन रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सूदी के एक सहायक टीचर ने चौथी क्लास की लड़की के साथ छेड़खानी कर सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं। स्कूल की छात्रा के परिजनों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ramgarh : टीचर और छात्र का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। लेकिन रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सूदी के एक सहायक टीचर ने चौथी क्लास की लड़की के साथ छेड़खानी कर सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं। स्कूल की छात्रा के परिजनों को जब यह जानकारी मिली तो ग्रामीणों के साथ वे लोग विद्यालय पहुंचे।

सरकारी शिक्षक मुख्तार आलम को पकड़ कर पीट दिया। बाद में ग्रामीणों ने शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पीड़िता की मां सुनीता देवी और पिता राजकुमार बेदिया के जरिये मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि जैसे ही पुलिस को छात्रा के साथ स्कूल में छेड़खानी होने किसी सूचना मिली तत्काल पतरातू एसटीपीओ पवन कुमार और भदानीनगर ओपी प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने आधे घंटे के अंदर आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को भी पढ़ें : स्कूली छात्रा छेड़छाड़ के बाद B. COM की छात्रा से छेड़खानी, पुलिस ने रखा ईनाम

इस खबर को भी पढ़ें : स्कूली छात्राओं से छेड़खानी मामले में सीएम का एक्शन में..

इस खबर को भी पढ़ें : स्कूली छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी हुआ गिरफ्तार, परिचित के घर में था छिपा

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में बनेगा दस बीज ग्राम – मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

इस खबर को भी पढ़ें : Sahibganj : भूमि विवाद को लेकर पूरे परिवार पर हुआ हमला, एक की मौ’त, 4 घायल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram