Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के बागों गांव में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। मिस्री गोप और उनका परिवार घर में सो रहा था, तभी अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से मिस्री गोप, उनकी पत्नी और दो बच्चे मलबे के नीचे दब गए। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पोटका में मिट्टी की दीवार गिरने से चार घायल, 108 एम्बुलेंस सेवा रही नाकाम
पोटका के बागों गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से चार परिवार के सदस्य घायल हो गए। इस दौरान 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे ग्रामीणों ने खुद अस्पताल पहुंचाने का काम किया। प्रशासन ने राहत सामग्री भी पहुंचाई।



