Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»महाराष्ट्र में हो रहा है सियासी खेला..अब एनडीए के विधायक रिजार्ट में
#Trending

महाराष्ट्र में हो रहा है सियासी खेला..अब एनडीए के विधायक रिजार्ट में

By Samsul HaqueJuly 10, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Mumbai : महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना से बगावत के बाद दो साल हो चुके हैं। उनके बाद पिछले साल ही अजित पवार भी चाचा शरद पवार से बागी होकर शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बन गए। लोकसभा चुनाव से पहले तक विपक्ष बैकफुट पर दिख रहा था, लेकिन 30 सीटें हासिल करने के बाद विपक्ष फ्रंटफुट पर आ गया हैं। राज्य में विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव हैं, लेकिन 12 कैंडिडेट उतार दिए गए हैं। इससे साफ है कि क्रॉस वोटिंग होगी। ऐसी स्थिति में दोनों गुटों की ओर से कोशिश है कि अपने विधायकों को एकजुट रखे और दूसरे के तोड़ लिए जाएं।

शिंदे और अजीत गुट के विधायक कर सकते हैं खेला

इस कोशिश में भाजपा और शिंदे की शिवसेना ज्यादा परेशान दिख रहे हैं, क्योंकि उन्हें होटलों की बुकिंग शुरू कर दी है। इससे ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस, उद्धव सेना और शरद पवार से ज्यादा बेचैनी इस बार एनडीए गुट में है। हालांकि इसकी एक वजह यह है कि एनडीए के पास ज्यादा विधायक है। उद्धव और शरद पवार के पास अब एक-एक दर्जन विधायक ही बचे है। वहीं कांग्रेस भी बेफिक्र दिख रही है।

वहीं भाजपा, शिंदे सेना और अजित पवार गुट होटलों की बुकिंग में जुटे हैं ताकि विधायकों को एकसाथ रखा जा सके। ऐसा इसलिए कि क्रॉस वोटिंग का डर है। खासतौर पर शिंदे और अजित पवार के विधायकों के टूटने का डर है। आम चुनाव के बाद से ऐसी रिपोर्ट्स लगातार आई हैं कि विधायक अपनी वफादारी फिर से बदल सकते हैं। इसलिए इन्हें होटलों में रखने की कोशिश है। हालांकि अनंत अंबानी के विवाह के चलते मुंबई में फाइव स्टार होटल फुल हैं और कमरे मिलना मुश्किल हो रहा है। शादी के लिए लिए देश-विदेश से वीआईपी मेहमान आए हुए हैं। इसलिए साउथ मुंबई इलाके के ज्यादातर फाइव स्टार होटल बुक हो चुके हैं।

खबर है कि भाजपा और शिवसेना के विधायकों को अलग-अलग ठहराया जा सकता है। बता दें कि उद्धव सेना ने मिलिंद नार्वेकर को उतारा है, जो उद्धव के करीबी हैं। इसके बाद इसकी प्रबल संभावना है कि शिंदे सेना के कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर ले। चुनाव में पैसों का खेल चलने की आशंका भी है। हालांकि इसके चलते डर सभी दलों में है।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में एकबार फिर हेमंत सरकार, दिया वीडियो संदेश, बीजेपी पर साधा निशाना

इस खबर को भी पढ़ें : राहुल के बयान पर संसद से सड़क तक बवाल, जानिए क्या है मामला..

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.