फॉण्ट कनवर्टर NEW

राहुल के बयान पर संसद से सड़क तक बवाल, जानिए क्या है मामला..

Ahmedabad : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को हिन्दुत्व को लेकर दिए बयान को लेकर संसद से सड़क तक बवाल मच गया है। मंगलवार को अहमदाबाद स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिन्हें कंट्रोल करना

अपनी भाषा में पढ़ें

Ahmedabad : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को हिन्दुत्व को लेकर दिए बयान को लेकर संसद से सड़क तक बवाल मच गया है। मंगलवार को अहमदाबाद स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिन्हें कंट्रोल करना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमने-सामने पथराव हुआ। इतना ही नहीं खुलेआम गाली-गलौज भी जमकर की गई और यह सब पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ।

बता दें कि राहुल गांधी के बयान के बाद सोमवार की रात हिन्दू संगठन कार्यकर्ता अहमदाबाद स्थित गुजरात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए। जहां राहुल गांधी की तस्वीरों पर कालीख पोत दी। जिसके बाद आज तड़के पथराव किया। इस घटना को लेकर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश प्रमुख इंद्रविजयसिंह गोहिल ने हमले को कायरतापूर्ण करार देते हुए सामने आकर मुकाबला करने की भाजपा को चुनौती दी।

घटना के बाद कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई। जिसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पहुंच गए। जहां पुलिस की मौजूदगी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाने के बावजूद हालात तंग हो गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव होते ही अफरातफरी मच गई। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए पथराव में कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। घटना को लेकर कांग्रेस नेता गीता पटेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम 4 बजे हमारे प्रदेश कार्यालय पर पथराव किया। उस वक्त कांग्रेस नेता कार्यालय में मौजूद थे।

हांलाकि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन कुछ हुआ होता तो उसका जिम्मेदार कौन? हमने पहले ही पुलिस को बता दिया था कि कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद पथराव किया गया। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हम शांतिपूर्ण रूप से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उस वक्त कांग्रेस की ओर पथराव शुरू किया गया। भाजपा नेता ने सभी से संयम रखने का अनुरोध किया है और कहा कि पार्टी का कोई भी नेता इस प्रकार की हिंसक प्रवृत्ति में नहीं आएगा।

इस खबर को भी पढ़ें : दिल्ली में जल संकट के लेकर आप और भाजपा के बीच सियासी जंग..

इस खबर को भी पढ़ें : कथित पेपर लीक के बाद राहुल गांधी क्या बोल गये… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : सुवेंदू अधिकारी को ‘ममता की पुलिस’ ने रोका, कहां और क्यों… जानें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram