फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, CM आवास मार्च के दौरान पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में निकाला गया

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में निकाला गया मार्च मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस ने डाकबंगला चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

छात्रों के आगे बढ़ने की कोशिश पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया गया।

प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति, विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 से जुड़े प्रस्ताव को वापस लेने और छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शन को देखते हुए डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

छात्रों ने आंदोलन के दौरान पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने की मांग भी उठाई।

Read More : मोहम्मद आफताब की मौ’त के बाद बर्मामाइंस में विरोध, थाने का किया घेराव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram