फॉण्ट कनवर्टर NEW

मोहम्मद आफताब की मौ’त के बाद बर्मामाइंस में विरोध, थाने का किया घेराव

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद आफताब की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। कुछ दिन पहले अपराधियों के हमले

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद आफताब की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। कुछ दिन पहले अपराधियों के हमले और गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें कोलकाता रेफर किया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

आफताब की मौत की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बर्मामाइंस थाने पहुंच गए। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने इलाके में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की। उनका कहना है कि क्षेत्र में बढ़ता नशे का कारोबार अपराध की बड़ी वजह बन रहा है।

स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया है।

फिलहाल, इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Read More : Air India की फ्लाइट में जोरदार टर्बुलेंस, कई यात्री घायल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram