Koderama News: जिले के तिलैया थाना अंतर्गत दर्जी मोहल्ले में बीती रात एक युवती ने फांसी लागाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय हसीना खातून (पिता मो. मुस्तफा) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार हसीना मंगलवार की शाम घर पर अकेली थी। उसकी मां किसी काम से घर के बाहर गई हुई थी, वहीं उसके पिता जो कि पेशे से धोबी हैं, वे अपने ग्राहक का कपड़ा पहुंचाने घर से बाहर गए हुए थे। इधर हसीना की मां ने लौटकर किसी काम को लेकर हसीना को आवाज दी तो उसका कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद वह उसके कमरे में जाकर देखी तो पाया कि हसीना अपने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टा लागाकर फांसी के फंदे से झूल रही थी। उन्होंने इसकी सूचना अपने पति मुस्तफा को दी। मो. मुस्तफा आनन फानन में घर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से हसीना को फंदे से नीचे उतारा। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना तिलैया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तिलैया थाना के एसआई महादेव पांडेय मो. मुस्तफा के घर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी। वहीं बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। पुलिस फिलहाल यह जानने में जुटी है कि हसीना ने फांसी क्यों लगाई। बताते चलें कि हसीना अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी बहन है। वह फिलहाल स्नातक के सेमेस्टर एक की पढ़ाई कर रही थी।



