फॉण्ट कनवर्टर NEW

17वें राष्ट्रव्यापी रोजगार मेले में 187 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी ने दी बधाई

Ranchi : देशभर में युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को 17वां राष्ट्रव्यापी रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर देशभर के 40 स्थलों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कुल 51,000

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : देशभर में युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को 17वां राष्ट्रव्यापी रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर देशभर के 40 स्थलों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कुल 51,000 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि दिवाली जैसे पावन पर्व पर यह नई रोशनी युवाओं के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आई है।

राजधानी रांची में यह आयोजन डोरंडा स्थित जैप-1 शौर्य सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि विधायक सी.पी. सिंह थे। झारखंड के चीफ पोस्टमास्टर जनरल विधान चंद्र राय ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर संजय सेठ ने 25 चयनित युवाओं को मंच पर प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

रांची में कुल 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिनमें झारखंड सहित अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल थे। संजय सेठ ने कहा कि वर्ष 2022 से अब तक देशभर में 11 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। वहीं, सी.पी. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उद्देश्य सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ाना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram